FIRST LOOK: अजय देवगन के 'शिवाय' की इंटरनेश्नल पहचान.. खूबसूरत!
अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' की दूसरी एक्ट्रेस.. एरिका कार का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि इस पोस्टर में एरिका बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। बता दें, अब तक एक्ट्रेस के लुक को काफी छिपाकर रखा गया था।
अजय देवगन 'शिवाय' की शूटिंग के लिए बुल्गेरिया में कर रहे हैं और वहां फिल्म की शूटिंग जारी है। समय समय पर अजय वहां से फिल्म शूटिंग के वीडियो और तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।
[25 साल, पांच 100 करोड़ी फिल्में.. इस 'सुपरस्टार' का हिसाब- किताब!]
पोस्टर की बात करें तो यहां आप एरिका और बर्फ की चट्टान देख सकते हैं। फिल्म के बाकी पोस्टर्स की तरह यहां भी एक्ट्रेस के चेहरे को फोकस किया गया है। बता दें, एरिका पोलैंड की हैं और बीबीसी टीवी सीरिज The Passing Bells से पॉपुलर हुई हैं।
गौरतलब है कि अजय देवगन की शिवाय उनका महत्त्वाकांक्षी डायरेक्शन प्रोजेक्ट है और वो इस फिल्म को सफल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। फिल्म दीवाली 2016 में रिलीज़ होने वाली होने वाली है।
यहां देखते हैं फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें.. तस्वीरों के साथ-


Click it and Unblock the Notifications













