First Look: डॉली किटी और वो चमकते सितारे में नज़र आई फिल्म की फाइनल कास्ट, शानदार पोस्टर
हाल ही में एकता कपूर और लिपस्टिक अंडर माय बुरखा डायरेक्टर अलंकृता श्रीवास्तव ने अपना अगला प्रोजेक्ट फाइनल किया है। और आज फिल्म का नाम और पहला पोस्टर, फिल्म की स्टारकास्ट के साथ बाहर आ चुका है। फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। पोस्टर पर कोंकणा सेन शर्मा और भूमि पेडनेकर नज़र आ रही हैं।
फिल्म का नाम है डॉली किटी और वो चमकते सितारे। जितना दिलचस्प फिल्म का नाम है, उससे भी ज़्यादा दिलचस्प है फिल्म का पोस्टर। कोंकणा और भूमि दोनों ही इस पोस्टर में एक पिंजरे में कैद नज़र आ रही हैं लेकिन पिंजरा खुला हुआ है। वहीं जहां कोंकणा साड़ी पहने, देसी लिबास में नज़र आ रही हैं वहीं भूमि विदेशी कपड़ों में नज़र आ रही हैं।

फिल्म को डायरेक्ट करेंगी लिपस्टिक अंडर माय बुरखा डायरेक्टर अलंकृता श्रीवास्तव। अलंकृता और कोंकणा लिपस्टिक अंडर माय बुरखा में साथ काम कर चुके हैं और दोनों को ही इस फिल्म के लिए काफी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। अभी तक फिलहाल डॉली और किटी के बारे में ज़्यादा जानकारी और किसी को नहीं है।


Click it and Unblock the Notifications











