धूम 3 का पहला लुक देखकर दर्शक बेहद खुश

इस साल की मोस्टअवेटड फिल्मों में से एक धूम 3 का पहला लुक देखकर दर्शक काफी खुश हुए हैं। फिल्म के बारे में जानने के लिए बेताब आमिर खान के चाहने वालों में पहला लुक देखने के लिए तो जैसे होड़ मच गयी है।

फिल्म के पहले लुक को देखने के बाद आमिर खान के जबरदस्त फैंन बैंगलोर की दीपिका और मनीष ने वनइंडिया से कहा कि जबरदस्त है फिल्म का पोस्टर। हम तो शतप्रतिशत दावा करते हैं कि फिल्म धूम 3 सुपरहिट होगी। लंबे अरसे बाद हमें आमिर खान की कोई अच्छी फिल्म देखने को मिलेगी। फिल्म को लेकर हम लोग काफी उत्सुक हैं। यह साल की सबसे अन्त में आने वाली फिल्म है जो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म होगी।

तो सुना आपने कि लोग अभी से ही धूम 3 के लिए भविष्यवाणियां करने लगे हैं। फिलहाल यह भविष्यवाणियां कितनी सही साबित होती हैं यह तो आने वाला वक्त बतायेगा लेकिन इतना तय है कि आमिर खान को खलनायक के रूप में देखने के लिए लोग बुरी तरह से बेचैन और बेताब हैं।

मालूम हो कि मंगलवार शाम को धूम 3 का पहला लुक लोगों के सामने आया है। पहले लुक में ही आपके सामने शिकागो की खूबसूरत लोकेशन के साथ आमिर खान की सेक्सी बॉडी को दिखायी गया है। हालांकि आमिर की बैकलेस बैक साइड बॉडी ही को फर्स्ट लुक में दिखाया गया है। फिल्म के पोस्टर पर लिखा है, 'ये साल धूम के साथ खत्म होगा.' फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।

फिल्म में आमिर खान, अभिषेक बच्चन, कैटरीना कैफ और उदय चोपड़ा ने लीड रोल निभाया है। फिल्म में आमिर खान पहली बार निगेटिव किरदार में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X