First Look: 'ये साल धूम के साथ खत्म होगा'
अभी तक इंटरनेट पर राकेश रोशन की बहुप्रतिक्षित फिल्म कृष 3 के पहले लुक ने सनसनी फैलायी हुई थी लेकिन अब उसे कड़ी चुनौती देने के लिए यशराज की मोस्ट अवेटड फिल्म धूम 3 का पहला लुक आ गया है।
जैसा कि उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म की झलक जोरदार होगी तो निसंदेह झलक जोरदार ही है। पहले लुक में ही आपके सामने शिकागो की खूबसूरत लोकेशन के साथ आमिर खान की सेक्सी बॉडी को दिखायी गया है। हालांकि आमिर की बैकलेस बैक साइड बॉडी ही को फर्स्ट लुक में दिखाया गया है। फिल्म के पोस्टर पर लिखा है, 'ये साल धूम के साथ खत्म होगा.' फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।
फिल्म में पहली बार आपको आमिर खान के साथ खूबसूरत कैटरीना कैफ दिखायी देंगी। फिल्म में अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा भी खास रोल में हैं। इस फिल्म के बाद उदय चोपड़ा फिल्मों से बतौर एक्टर संन्यास ले लेंगे।
फिल्म धूम सीरीज की तीसरी कड़ी है तो वहीं पहली बार पर्दे पर आपको आमिर खान खलनायक के रूप में दिखायी देने वाले हैं जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। देखते हैं कि धूम की पिछली सीरीज की तरह यह पार्ट भी बॉक्सऑफिस पर धूम मचाता है कि नहीं? फिलहाल तो लोग आदित्य चोपड़ा की इस फिल्म का बेताबी औऱ बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
