First Look- साहो से सामने आया चंकी पांडे का धमाकेदार लुक- हांथो में सिगार- शानदार अंदाज
सुपरस्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म साहो 2019 की सबसे बड़ा मोस्ट अवेटे़ड एक्शन फिल्म्स में शामिल है। आए दिन इस फिल्म से किसी ना किसी तरह के अप़डेट आती रहती है और इस समय एक और धमाका हुआ है। बता दें कि फिल्म से अभिनेता चंकी पांडे का धमाकेदार फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है जो कि सामने आते ही वायरल हो रहा है। इस तस्वीर में चंकी पांडे काफी डेंजर लुक में हाथ में सिगार लिए हुए नजर आ रहे हैं।
इससे पहले नील नितिन मुकेश का लुक भी रिलीज किया गया था। इस फोटो के बाद हम कैसे सकते हैं कि फिल्म में चंकी पांडे का किरदार काफी दमदार होने वाला है।

इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था जो कि काफी पसंद किया गया और चर्चा में रहा। गौरतलब है कि इस फ़िल्म को एक साथ हिंदी, तमिल और तेलुगू में शूट किया जा रहा है।
साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के अलावा नील नितिन मुकेश, जैकी श्रॉफ, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और चंकी पांडे एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए नज़र आएंगे। प्रभास की ये बाहुबली के बाद पहली फिल्म है और लोगों को इससे काफी ज्यादा उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications