First LOOK: आतंकवादी हाफ़िज बिन अली.. एक्टर को पहचाना या नहीं!
[बॉलीवुड न्यूज] फिल्म 'बंगिस्तान' को भले ही उतनी पॉपुलैरिटी नहीं मिल रही है, लेकिन रितेश देशमुख के इस नए लुक ने दर्शकों की दिलचस्पी काफी बढ़ा दी है। जी हां, फिल्म बंगिस्तान से रितेश का फर्स्ट लुक रिवील किया गया है, जहां रितेश एक आतंकवादी के रूप में दिख रहे हैं।

बता दें, फिल्म में रितेश देशमुख ने 'हाफिज बिन अली' का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी बड़ी दिलचस्प है। रितेश देशमुख के अलावा फिल्म में पुलकित सम्राट हैं। रितेश यहां एक बीपीओ कर्मचारी बने दिखेंगे, जो कि 'बंगिस्तान' में रहता है।
वहीं, पुलकित सम्राट भी आत्मघाती हमलावर के रूप में नजर आएंगे। रितेश और पुलकित दोनों ऐसे आतंकवादी बना हैं, जो दुनिया बदलने निकले हैं। दोनों सुसाइड बॉम्ब बनना चाहते हैं, लेकिन उन्हें तरीका पता नहीं और इसी से हास्यास्पद स्थिति पैदा होती है।
PICS: रितेश- जेनेलिया के साथ उनके बेटे का सुपर CUTE फर्स्ट लुक
करण अंशुमन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने प्रोड्यूस किया है। आज सुबह फरहान अख्तर ने फिल्म से रितेश का फर्स्ट लुक रिवील किया है।
बहरहाल, यह देखकर मानना पड़ेगा कि रितेश बॉलीवुड के एक एक्टर हैं, जिन्हें शायद किसी भी किरदार में आसानी से ढ़ाला जा सकता है। चाहे वह प्रेमी का हो, पति का या खुद लड़की का। उम्मीद है फिल्म से जुड़ी और जानकारी जल्द ही रिवील की जाएगी।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications














