First Look: एक नहीं, हॉरर फिल्म Alone में दिखेंगी दो-दो बिपाशा
बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की अगली फिल्म 'अलोन' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। और इसके साथ ही यह भी सामने आ गया है कि इस फिल्म में आपको एक नहीं, बल्कि दो- दो बिपाशा बसु दिखेंगी। एक बिपाशा डराएंगी तो दूसरी में है हॉट अवतार।

'क्रीचर' और राज-3 जैसी हॉरर फिल्में कर चुकीं बिपाशा एक बार फिर हॉरर फिल्म में काम कर रही हैं। इस फिल्म में बिपाशा के को-एक्टर हैं टीवी के जाने माने स्टार करण सिंह ग्रोवर। फिल्म के पोस्टर में दोनों काफी हॉट अंदाज में दिख रहे हैं। पोस्टर में बिपाशा के दो रूप दिख रहे हैं, एक डरावनी तो दूसरी हॉट। खबर है कि इस फिल्म में करण और बिपाशा ने कई हॉट सीन्स दिए हैं।
भूषण पटेल द्वारा निर्देशित इस फिल्म में एक बार फिर हॉरर और सेक्स का कॉकटेल मौजूद है। भूषण पटेल इससे पहले सनी लियोन के साथ 'रागिनी एमएमएस-2' बना चुके हैं।
वहीं, बिपाशा बसु के लिए भी यह फिल्म कई मायनों में अहम है। फिलहाल, बिपाशा की सभी फिल्में फ्लॉप पर फ्लॉप जा रही है, ऐसे में उन्हें एक हिट फिल्म की दरकार है। वहीं, उनके पर्सनल लाइफ में भी उठा-पटक की खबरें सुनाई दे रही है। ऐसे में उन्हें 'अलोन' से काफी उम्मीदें हैं। वहीं, करण इस फिल्म के साथ बॉलीवुड मे डेब्यू कर रहे हैं, तो उनके लिए भी यह फिल्म काफी मायने रखती है।


Click it and Unblock the Notifications