First LOOK: 'भारत' और सलमान खान- कैटरीना कैफ की शानदार जोड़ी, एकदम जबरदस्त

अली अब्बास जफर ने अपनी आगामी फिल्म भारत की एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में सलमान खान और कैटरीना कैफ वाघा बॉर्डर पर खड़े दिख रहे हैं। निर्देशक ने इस तस्वीर से बता दिया है कि यह फिल्म एक आदमी और एक देश की कहानी है कि किस तरह दोनों आगे बढ़ते हैं। इस फिल्म में भारत देश के लगभग 70 सालों को समेटा गया है।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का एक हफ्ता पूरा- औंधे मुंह गिर चुकी है फिल्म- सुपरफ्लॉप

इस तस्वीर के साथ ही अली अब्बास जफर ने फिल्म के लिए उत्सुकता बढ़ा दी है। बता दें, पहले फिल्म की शूटिंग वाघा बॉर्डर पर ही होने वाली थी। लेकिन सुरक्षा कारणों से वहां शूट करने के लिए परमिशन नहीं मिल पाई। लिहाजा, लुधियाना में ही फिल्म के लिए पूरा सेट क्रिएट करना पड़ा है। सलमान खान और कैटरीना कैफ इस जगह पर करीब 8 दिन के लिए शूटिंग करेंगें।

Bharat

भारत 2014 में आई कोरियन फिल्म Ode To My Father की ऑफिशियल रीमेक होगी। फिल्म की कहानी की बात करें तो भारत 70 सालों में बंधी कहानी है। लिहाजा, कई ऐतिहासिक घटनाओं को इनमें जोड़ा गया है। खास बात है कि सलमान खान- अली की जोड़ी इस फिल्म के साथ हैट्रिक बनाने वाले हैं। इससे पहले ये जोड़ी सुल्तान और टाईगर जिंदा है जैसी 300 करोड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X