First LOOK: 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया'.. 2017 की सबसे क्यूट फिल्म तैयार है!
[बॉलीवुड न्यूज] इंतजार खत्म.. आलिया भट्ट- वरूण धवन की फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि ये बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी है.. और ये होगी उनकी क्यूट सी लव स्टोरी।
करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही यह फिल्म 'हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया' का सीक्वल है। बता दें, यह बॉलीवुड की सबसे पहली लव फ्रैंचाइजी है। फिल्म 10 मार्ट 2017 को रिलीज होगी।
फिल्म का निर्देशन करेंगे शशांत खेतान, जिन्होंने हम्पटी शर्मा की दुल्हनिया का निर्देशन किया था। बहरहाल, इस धर्मा फिल्म का हमें बेसब्री से इंतजार रहेगा। आखिर हम्पटी और उनकी दुल्हनिया को लोगों ने इतना पसंद जो किया था।
यहां देखें फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो-
badrinath ki dulhania varun dhawan alia bhatt karan johar first look बद्रीनाथ की दुल्हनिया वरूण धवन आलिया भट्ट करण जौहर फर्स्ट लुक


Click it and Unblock the Notifications
