FirstLook: 2017 की पहली फैमिली फिल्म...देखकर मज़ा आ जाएगा!
2017 कुछ बेहतरीन फिल्मों के नाम होने वाला है और ऐसी ही एक फिल्म मुबारकां का पहला लुक रिलीज़ हो चुका है और अर्जुन कपूर - इलियाना डीक्रूज़ की जोड़ी शानदार लग रही है।
2017 कुछ शानदार फिल्मों के नाम होने वाला है और 2017 की पहली फैमिली फिल्म का पहला लुक सबके सामने है। फिल्म का नाम है मुबारकां। अर्जुन कपूर ने खुद इलियाना डीक्रूज़ के साथ अपना ये लुक शेयर किया। दोनों एक ट्रक के सामने खड़े हैं जिस पर पंजाब की कई जगह के नाम लिखे हैं।
अर्जुन ने दोनों किरदारों के नाम भी बताए - स्वीटी और करण। अब इनकी ये पंजाबी जोड़ी कितना दंगल काटेगी ये तो 2017 में ही पता चलेगा।

गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले एक शादी का कार्ड वायरल हुआ था और सब बधाईयां देने लगे। इसे शेयर किया था अनिल कपूर ने। दरअसल, ये शादी का कार्ड ही उनकी अगली फिल्म का नाम था। जिसकी थीम है शादी।
मुबारकां की स्टारकास्ट फाइनल हो चुकी है और अनिल कपूर - अर्जुन कपूर के साथ इस फिल्म में दिखेंगी इलियाना डीक्रूज़ और अथिया शेट्टी।
[#PictureShuru: पूरी डीडीएलजे स्टाइल रोमांस में शूट हो रही है ये फिल्म]
फिल्म में अनिल कपूर और अर्जुन कपूर चाचा भतीजा बने हैं लेकिन दोनों के परिवार झगड़े में रहते हैं और बस लड़ते रहते हैं। फिल्म रॉम कॉम होगी। जानिए 2017 में आने वाली और रोमांटिक फिल्मों के बारे में -


Click it and Unblock the Notifications











