अमिताभ-फरहान के मंझे अभिनय से सजी होगी फिल्म 'दो'
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्म 'दो' का पहला लुक जारी हो गया है। फरहान अख्तर और बिग बी की जोड़ी को देखने के लिए दर्शक बेताब नजर आ रहे हैं। दोनों ही मंझे हुए कलाकार ही रंगीन पर्दे पर पहली बार साथ नजर आएंगे। पहले पोस्टर में व्हील चेयर पर बैठे अमिताभ एक बाग में पेड़ के नीचे बैठकर फरहान के साथ शंतरज खेल रहे हैं। दर्शकों का मानना है फिल्म बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली है।

बिजॉय नाम्बीर की फिल्म 'दो' में अमिताभ और फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में हैं। इस पोस्टर में दोनों एक गार्डन में नजर आ रहे हैं, अमिताभ-फरहान दोनों ही गंभीर मुद्रा में नजर आ रहे हैं। बिना बोले शंतरज की बाजिया अमिताभ फरहान के साथ खेल रहे हैं। आपको बता दें कि इस लुक को अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है और नीचे लिखा है 'एफबी 733' इन दिल्ली विद माई को-स्टार फहान अख्तर।
अपनी फिल्म से रिलेट एक शेर भी अमिताभ बच्चन फोटो के साथ ट्वीट किया। आगे अमिताभ लिखते हैं 'इशरते कतरा है ''दरिया में फना हो जाना, दर्द का हद से गुजरना है दवा हो जाना''।


Click it and Unblock the Notifications