First Look- गुलाबो सिताबो से आयुष्मान खुराना और अमिताभ बच्चन का लुक वायरल- रिलीज डेट बदली
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुरानी की फिल्म गुलाबो सिताबों को लेकर एक बड़ा ऐलान हुआ है। गौरतलब है कि काफी समय से इस फिल्म की शूटिंग चल रही है और दोनो लोग काफी ज्यादा मेहनत कर रहे हैं। दरअसल आज इस फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान हुआ है। एनालिस्ट तरण आदर्श ने दोनो के धमाकेदार लुक साझा करते हुए बताया है कि फिल्म 28 फरवरी 2020 को रिलीज होगी। इसके साथ उन्होने फिल्म से दोनो कलाकारों के फर्स्ट लुक भी साझा किए हैं।
इस तस्वीर की बात करें तो अमिताभ बच्चन काफी ज्यादा बूढे औंर उनको पहचान पाना मुश्किल है। आयुष्मान खुराना एक गरीब नवयुवक की तरह लग रहे हैं। दोनो का लुक काफी ज्यादा शानदार है।

इस फिल्म के निर्देशिक शूजित सरकार हैं जो कि धमाकेदार फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। एक ही फिल्म में अमिताभ बच्चन और आयुष्मान को देखना काफी दिलचस्प होगा। आयुष्मान भी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं।
शूजित सरकार ने आयुष्मान के साथ पहले विकी डोनर की है, वहीं बिग बी के साथ वो पीकू जैसी बेहतरीन सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं। लिहाजा, इस फिल्म से भी उम्मीदें बढ़ चुकी हैं। फिल्म की कहानी जूही चतुर्वेदी ने लिखी है। फिलहाल आपको कैसा लगा अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना का ये लुक...


Click it and Unblock the Notifications