First LOOK: फिल्म 'कलंक' से आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा की पहली झलक- बेहद खूबसूरत
वरूण धवन, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त के बाद अब फिल्म कलंक से आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा की पहली झलक भी रिलीज कर दी गई है। 1940 के समय की इस कहानी का निर्देशन किया है अभिषेक वर्मन ने। फिल्म 19 अप्रैल 2019 को रिलीज होने वाली है। कलंक में वरूण, आलिया, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदारों में हैं।
कोई शक नहीं कि फिल्म के पोस्टर्स काफी दमदार हैं और फैंस को फिल्म के लिए और भी बेसब्र कर रहे हैं। कोई शक नहीं कि आलिया भट्ट और सोनाक्षी सिन्हा अपने पोस्टर्स में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। खासकर आलिया भट्ट को इस अंदाज में देखना किसी सरप्राइज से कम नहीं।

फिल्म के पोस्टर्स से कहीं ना कहीं फिल्म के किरदारों को लेकर एक हिंट तो मिल ही चुकी है। बता दें यह फिल्म 1940 के समय में सेट है, जो भारत-पाकिस्तान के बंटवारे को दर्शकों के सामने पेश करेगी। यह करण जौहर की ड्रीम प्रोजेक्ट है और 15 साल से वह इस फिल्म की कहानी पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म उनके पिता यश जौहर के काफी करीब थी।


Click it and Unblock the Notifications