First LOOK: अक्षय कुमार की 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा'.. शूटिंग खत्म.. ये रही रिलीज डेट
अक्षय कुमार- भूमि पेडनेकर की फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। अक्षय कुमार ने ट्विटर पर फिल्म की पहली झलक पोस्ट की है।
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉयलेट- एक प्रेम कथा' का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया है। जी हां, खुद अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फिल्म की पहली झलक पोस्ट की है। तस्वीर से साफ है कि अक्षय और भूमि पेडनेकर की अभी अभी शादी हुई है।
[साल की सबसे पहली सुपरहिट.. अक्षय कुमार के नाम.. जानें कलेक्शन!]
तस्वीर के साथ साथ अक्षय कुमार ने लिखा- केशव और जया की अलग तरह की प्रेम कहानी आपके सामने आ रही है 2 जून को। बता दें, फिल्म की शूटिंग खत्म होते ही इसका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।

यह फिल्म एक व्यंग्य होगी और ये कॉमेडी ड्रामा नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होगा। फिल्म में अक्षय- भूमि पेडनेकर पति- पत्नी बने हैं और दोनों का लुक काफी कॉमन रखा गया है। वहीं, मूछों में अक्षय किसी दबंग से कम नहीं लग रहे।
यहां देंखे फिल्म के सेट से शूटिंग की कुछ तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications