First Look- सूर्यवंशी से अक्षय कुमार पहला लुक वायरल- दमदार अंदाज में दिखे खिलाड़ी कुमार
Recommended Video
सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग शूरु हो चुकी है और काफी समय से चर्चा में चल रही इस फिल्म से अक्षय कुमार का पहला लुक सामने आया है। इस पोस्टर को रोहित शेट्टी ने पोस्ट किया है जिसमें अक्षय कुमार काफी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। रोहित शेट्टी ने लिखा है कि, No Uniforms... No Marked Cars... ANTI TERRORISM SQUAD - The GHOST department of our Police Force...
इस इतना तो तय है अक्षय कुमार एटीएस ऑफिसर बनकर आतंकियों की बैंड बजाते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली है जो कि शेरशाह की शूटिंग भी शुरु कर चुकी हैं।

हाल ही में रोहित शेट्टी ने एक तस्वीर साझा की थी जिसमें अक्षय कुमार के साथ साथ अजय देवगन और रणवीर सिंह नजर आए थे। इस फोटो को कॉप यूनिवर्स के नाम से डाला गया था।
अब इस बात से इतना तो तय हो गया है कि फिल्म में काफी मजा आने वाली है। सिंबा की बात करें तो इसमें भी अजय देवगन के गेस्ट अपीएरेंस ने धमाल कर दिया। फिल्म को करण जौहर ही निर्देशित कर रहें हैं।


Click it and Unblock the Notifications