First LOOK: 'एयरलिफ्ट' के साथ अक्षय कुमार फिर धमाल मचाने को तैयार
अभी लोगों के दिमाग से 'बेबी' के अक्षय कुमार निकल भी नहीं पाए थे कि वे एक बार फिर धमाल मचाने को तैयार हो गए। अक्षय कुमार और निमरत कौर की फिल्म 'एयरलिफ्ट' का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। उनकी आने वाली इस नई फिल्म के लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। जहां अक्षय और निमरत दोनों ही काफी अलग दिख रहे हैं।

आपको बता दें, एयरलिफ्ट 1990 के गल्फ वॉर पर आधारित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक बिजनेसमैन का किरदार निभा रहे हैं। वे एक ऐसे कारोबारी का किरदार निभा रहे हैं जो कुवैत में रहते हैं। जबकि निमरत कुवैती बिजनेसमैन रंजीत दयाल की पत्नी अमृता के किरदार में हैं। यह सद्दाम हुसैन के शासन के दौरान फंसे भारतीयों को निकालने में मदद करता है।
पढ़ें- 5 कारण : भूल होगी 'बेबी' न देखना
फिल्म लंचबॉक्स के बाद यह निमरत की दूसरी फिल्म है। फिल्म पर निमरत ने कहा, 'अक्षय के साथ काम करना बहुत ही अच्छा अनुभव है, जब हम इंटीमेट सीन कर रहे थे उस समय भी वे जोक मारकर माहौल को हल्का बना देते थे।' आपको बता दें, फिल्म में निमरत एक अहम किरदार में नजर आएंगी।
फिल्म को भूषण कुमार और निखिल आडवाणी प्रोड्यूस कर रहे हैं। जबकि फिल्म का निर्देशन राजा मेनन कर रहे हैं। एयरलिफ्ट जनवरी, 2016 में रिलीज होगी। यह कहानी लोगों को बचाने के दुनिया के सबसे बड़े ऑप्रेशन की है, जिसमें कुवैती अरबपति रंजीत कत्याल ने एयर इंडिया के विमान से 1,70,000 भारतीयों को युद्ध के शिकार देश से बाहर निकाला था, और इसके लिए खुद कुर्बानी दी थी। फिल्म 22 जनवरी 2016 को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications
