First LOOK: 'सिंह इज ब्लिंग' में सेक्सी एमी जैक्सन के साथ अक्षय 'गबरू' कुमार
[बॉलीवुड न्यूज] अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' की सेट अक्षय और उनकी को-स्टार एमी जैक्सन का फर्स्ट लुक रिवील किया गया है। यहां अक्षय बिल्कुल गबरू जवान लुक में नजर आ रहे हैं। वहीं एमी बेहद सेक्सी लग रही हैं।

सिंह इज ब्लिंग एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं प्रभुदेवा। फिल्म की शूटिंग प्रभुदेवा के बर्थ डे यानि 3 अप्रैल को शुरू हो चुकी हैं और पंजाब के साथ अब पूरी टीम गोवा की ओर रूख कर चुकी है। अक्षय और एमी की यह तस्वीर भी गोवा के सेट पर ली गई है।
PIC: अक्षय के सिर चढ़ा सलमान का शौक.. देखिए शर्टलेस सेल्फी..
बता दें, फिल्म में अक्षय कुमार, एमी जैक्सन के साथ लारा दत्ता और विवेक ओबेरॉय भी दिखाई देंगी। फिल्म की सेट और किरदारों का लुक देखकर साफ है कि फिल्म पंजाब और पंजाबियों से भरपूर होगी। लिहाजा, हमें इस धमाकेदार फिल्म का इंतजार है। फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications


