इंतजार....अप्रैल में 'जज्बा' के साथ दिखेंगी ऐश्वर्या राय
[बॉलीवुड न्यूज] ऐश्वर्या राय बच्चन 5 सालों के बाद फिल्मों में कमबैक कर रही हैं। लिहाजा, उनके इंतजार में सिनेमाप्रेमी दिल थामे बैठे हैं। ताजा खबरों के मुताबिक, संजय गुप्ता के निर्देशन में बन रही फिल्म 'जज्बा' का फर्स्ट लुक इस साल अप्रैल में जारी किया जाएगा।

जैसा कि आप सभी को पता है, इस फिल्म से ऐश्वर्या राय बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर रही हैं। फिलहाल अपना पूरा समय फिल्म को देने वाले निर्देशक संजय ने अपनी फिल्म के बारे में यह जानकारी ट्विटर पर दी है। जिसे लेकर ऐश्वर्या के फैंस काफी उत्साहित हैं।
संजय गुप्ता ने ट्वीट किया, "हमें जज्बा का फर्स्ट लुक कब देखने को मिलेगा? अप्रैल में।" कुछ दिनों पहले जज्बा के सेट से ऐश्वर्या की तस्वीरें शेयर की गई थी। जिसमें ऐश बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। जानकारी के अनुसार, जज्बा में ऐश वकील के किरदार में नजर आएंगी। जबकि उनके अपोजिट होंगे इमरान खान, जो कि एक संस्पेंड पुलिस की भूमिका में नजर आएंगे।
पढ़ें- अमिताभ के लिए ऐश, तो ऐश के लिए अभिषेक हैं Happy..जानिए क्यों!
जज्बा एक एक्शन ड्रामा है, जिसमें ऐश समेत इरफान खान, शबाना आज़मी, अनुपम खेर, अतुल कुलकर्णी, चंदन राय सान्याल और सिद्धार्थ कपूर दिखाई देंगे।
विशेष नोट- फिल्म जगत की और भी रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications

