सैफ करीना की एजेंट विनोद का फर्स्ट लुक
सैफ अली खान और करीना कपूर की रीयल लाइफ जोड़ी ने पर्दे पर फिल्म कुर्बान में जोड़ी बनाई लेकिन इस जोड़ी को दर्शकों ने नकार दिया। लेकिन एकबार फिर ये जोड़ी पर्दे पर एजेंट विनोद से वापसी कर रही है। इस फिल्म का दर्शक भी बड़ी बेताबी से इंतजार कर रहें हैं।
इस फिल्म का फर्स्ट लुक लॉच हो चुका है। दर्शकों में इस बात का भी उत्साह है कि इस फिल्म के रिलीज होते ही करीना और सैफ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। देखिए एजेंट विनोद का ट्रेलर
कहां जा रहा है कि इस फिल्म का फर्स्ट लुक जेम्स बॉड की फिल्मों के लुक जैसा ही दिया गया है। ये फिल्म एक्शन और जासूसी से भरी फिल्म है। इसके डायरेक्टर श्रीराम राघवन हैं और यह फिल्म 23 मार्च को पर्दे पर आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications