First Look- मलंग में आदित्य रॉय कपूर दिखाएंगे दमदार बॉडी- पहले पोस्टर ने चौंकाया

काफी समय से फिल्म मलंग को लेकर चर्चा है और इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में आ रहे हैं। इस समय फिल्म से उनका फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील कर दिया गया है। इस लुक में वो काफी जानदार लग रहे हैं और निश्चित ही बड़े धमाके की उम्मीद है। इस पोस्टर में आदित्य काफी शानदार बॉडी बिल्डिंग में दिख रहे हैं। गौरतलब है कि इस पोस्टर को खुद फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी ने पोस्ट किया है।

इसके पहले फिल्म से अनिल कपूर का दमदार लुक रिलीज किया गया था जिसमें वो पुलिसवाले के रोल में नजर आए थे। फिल्म के ट्रेलर को लेकर चर्चा है कि ये 6 जनवरी 2020 को आएगा और ये फिल्म 7 फरवरी 2020 को रिलीज होगी।

malang, aditya roy kapoor, मलंग, आदित्य रॉय कपूर

आदित्य के इस लुक को फैंस पसंद कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह एक लव स्टोरी के साथ-साथ थ्रिलर और ड्रामा से भरपूर होगी। इसमें आदित्य पहली बार एक एक्शन हीरो के रोल में नजर आएंगे।

खबरों के मुताबिक, इसमें आदित्य दो अलग-अलग एज गैप के किरदारों को जीने वाले हैं। फिलहाल फैंस इस फिल्म को लेकर काफी बेताब है क्योंकि फिल्म में दिशा पटानी भी नजर आने वाली हैं।

दिशा पटानी और अनिल कपूर के शानदार लुक सामने आए हैं। दिशा पटानी ने इस लुक में काफी शानदार लग रही हैं जबकि अनिल कपूर एक शैतानी हंसी हंसते हुए नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X