श्री सैनी ने जीता मिस वर्ल्ड अमेरिका 2021 का ताज, रचा इतिहास- VIDEO
मिस वर्ल्ड अमेरिका 2021 का ऐलान हो चुका है। जिसमें पहली बार भारतीय अमेरिकी ने इस ताज को अपने नाम किया है। श्री सैनी ने मिस वर्ल्ड अमेरिका 2021 की ट्रॉफी और ताज जीता। वह पहली भारतीय-अमेरिकी हैं जिन्होंने इस मुकाम को हासिल किया। हाल में ही ये प्रतियोगिता अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आयोजित हुई जहां कई सुंदरियों को मात देते हुए श्री सैनी ने ये ताज अपने नाम किया।
श्री सैनी को मिस वर्ल्ड अमेरिका 2021 का ताज साल 2017 की मिस वर्ल्ड डायना हेडन और मिस वर्ल्ड कनाडा तान्या मेमे द्वारा पहनाया गया। श्री सैनी ने इस खुशनुमे पलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की।

श्री सैनी वाशिंगटन में रहती हैं और सोशल वर्क से लेकर मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। श्री सैनी ने अपने स्ट्रगल को लेकर बताती हैं कि एक बार एक एक्सीडेंट में उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं जिसके चलते उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन श्री सैनी ने इन सबको अपनी परेशानी नहीं बल्कि ताकत बनाया और जीत के कई मुकाम अब तक वह हासिल कर चुकी हैं।
भारत में हुआ श्री सैनी का जन्म
श्री सैनी का जन्म 6 जनवरी 1996 में लुधियाना में हुआ। पांच साल की उम्र में वह यूएस शिप्ट हो गईं और बचपन से लेकर पढ़ाई तक सब उन्होंने अमेरिका में ही किया।
मिस वर्ल्ड अमेरिका से पहले श्री सैनी ने कई अवॉर्ड्स और ब्यूटी पीजेंट्स में जीत हासिल की हैं। मिस वर्ल्ड अमेरिका 2019 में भी वह काफी अच्छी टक्कर दी थीं लेकिन मेडिकल एमर्जेंसी के चलते वह प्रतियोगिता को पूरा नहीं कर पाई थीं।


Click it and Unblock the Notifications











