ये हैं जेम्स बॉन्ड फिल्म में कास्ट होने वाले पहले भारतीय अभिनेता, बने थे विलेन, 40 साल बाद शेयर की यादें- PICS

first-indian-actor-to-be-cast-in-a-james-bond-film-kabir-bedi-shared-photos-after-40-years

First Indian actor to be cast in a James Bond film: आज प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट जैसी अभिनेत्रियां हॉलीवुड में फिल्में करने को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। हमने दिवंगत अभिनेता इरफान खान की हॉलीवुड फिल्में भी देखी हैं, लेकिन बता दें, इन सब कलाकारों से पहले एक भारतीय अभिनेता जिसने हॉलीवुड में बड़ी पहचान बनाई थी, वह थे कबीर बेदी।

जी हां, कबीर बेदी ने 1976 में एक इटालियन टेलीविजन सीरीज में एक समुद्री डाकू का किरदार निभाया था और काफी पॉपुलैरिटी बटोरी थी। इसके अलालाव वो अमेरिकी टेलीविजन पर भी कई शो में दिखाई दिए।

जेम्स बॉण्ड फिल्म का हिस्सा थे कबीर बेदी

लेकिन आज यहां हम बात कर रहे हैं एक ऐसी फिल्म की.. जिसका हिस्सा हर कलाकार बनना चाहता है। बता दें, कबीर बेदी जेम्स बॉन्ड सीरीज की 13वीं फिल्म Octopussy में नजर आए थे। वो बॉण्ड फिल्म में काम करने वाले पहले भारतीय अभिनेता हैं। और आज इस फिल्म को 40 साल पूरी हो चुकी है।

फिल्म की यादें ट्विटर पर की शेयर

अभिनेता ने इस फिल्म को याद करते हुए ट्विटर पर लिखा- "आज 40 साल हो गए, मुझे पहली बार जेम्स बॉन्ड की फिल्म "ऑक्टोपस्सी" (1983) में खलनायक के रूप में देखा गया था। बॉन्ड फिल्म में कास्ट होने वाले पहले भारतीय अभिनेता के रूप में, रोजर मूर, मौड एडम्स और सभी बॉन्ड लड़कियों के साथ भारत के उदयपुर के खूबसूरत और ऐतिहासिक लेक पैलेस होटल में इसे शूट करना एक वास्तविक रोमांच था।" #जेम्सबॉन्ड

कोई शक नहीं कि ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी। फिल्म में कबीर बेदी ने खलनायक गोबिंदा की भूमिका थी। MI6 एजेंट जेम्स बॉन्ड के रूप में रोजर मूर अभिनीत, फिल्म का निर्देशन जॉन ग्लेन द्वारा किया गया था और इसे मानसून पैलेस, लेक पैलेस, जग मंदिर और शिव निवास महल सहित उदयपुर के कई स्थानों पर शूट किया गया था।

More from Filmibeat

Read more about: kabir bedi james bond
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X