First Pic: विराट कोहली - अनुष्का शर्मा की बेटी की पहली झलक वायरल, चाचू ने शेयर की तस्वीर

अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया और विराट - अनुष्का माता पिता बन गए। तब से ही फैन्स दोनों की नन्हीं गुड़िया की पहली तस्वीर का इंतज़ार कर रहे हैं। अब विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी की प्यारी सी झलक दिखाते हुए बताया कि उनके घर एक परी आई है।

अब ये नन्हें कदम वाकई, विराट और अनुष्का की बिटिया के हैं या नहीं, इसकी पुष्टि तो हम नहीं कर सकते हैं लेकिन ये तस्वीर फिलहाल सोशल मीडिया और इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रही है।

first-glimpse-of-virat-kohli-and-anushka-sharma-s-new-born-baby-girl-goes-viral

गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने बड़े ही मज़ेदार तरीके से आने वाले मेहमान का अनाउंसमेंट किया था। अनुष्का शर्मा की डिलीवरी जनवरी 2021 में होनी है। इसके बाद अनुष्का और विराट के साथ फैन्स भी उनके घर में आने वाले मेहमान का इंतज़ार कर रहे थे। फैन्स उनकी तस्वीरें तक फोटोशॉप करके शेयर करने लगे थे।

सोशल मीडिया पर तो बच्चे का नाम भी रोज़ ही फाईनल कर दिया जाता था। लेकिन खबर है कि बच्ची का नाम, विराट के परिवार के गुरू बाबा अनंत नाराणय रखेंगे।

साल 2021 की शुरूआत

साल 2021 की शुरूआत

विराट और अनुष्का के लिए साल 2021 की शुरूआत इस बेहद प्यारी तस्वीर के साथ हुई। विराट और अनुष्का ने साल की शुरूआत अपने बेहद खास दोस्तों के साथ डिनर के साथ की थी।

शेयर की पहली तस्वीर

शेयर की पहली तस्वीर

प्रेगनेंसी के अनाउंसमेंट के बाद, अनुष्का ने अपनी ये प्यारी सी पहली तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने लिखा - आपके अंदर एक ज़िंदगी का जन्म हो रहा है, ये जानने से बेहतर और सुकून भरा ज़िंदगी में और कुछ नहीं हो सकता। अगर ये आपके कंट्रोल में नहीं है तो फिर क्या है।

परदे पर आखिरी बार

परदे पर आखिरी बार

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा बड़े परदे पर आखिरी बार, फिल्म अंग्रेज़ी मीडियम के प्रमोशनल गाने कुड़ी नू नचने दे के लिए थिरकती दिखीं थी। इस गाने में बॉलीवुड की कई हीरोइनों ने हिस्सा लिया था और सबने इरफान के लिए ये फिल्म प्रमोट की थी।

2020 में यूं किए मज़े

2020 में यूं किए मज़े

गौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपने नए साल की शुरूआत एक वेकेशन के साथ की थी। इन छुट्टियों में उन्हें वरूण धवन और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल भी मिल गए थे।

लॉकडाउन के मज़े

लॉकडाउन के मज़े

इसके बाद अनुष्का लॉकडाउन का पूरा फायदा उठाती दिखाई दीं और इसका गवाह बना उनका इंस्टाग्राम अकाउंट। अनुष्का ने एक पोस्ट में तो ये भी बताया कि उन्हें अपने घर के हर उस हिस्से का पता है जहां लाईटिंग अच्छी है।

साथ बिताया पूरा समय

साथ बिताया पूरा समय

लॉकडाउन में कभी अनुष्का विराट के बाल काटती दिखाई दीं तो कभी अपने दोस्त डूड के साथ समय बिताती दिखाई दीं। दोनों ने साथ में प्रेगनेंसी का समय बेहद प्यारे तरीके से बिताया।

प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा

प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा

हालांकि प्रोड्यूसर अनुष्का शर्मा ने दर्शकों को बुलबुल जैसी फिल्म और पाताल लोक जैसी सीरीज़ दी। अनुष्का पाताल लोक अपने घर में Binge Watch करती दिखाई दीं।

परिवार के साथ भी बिताया समय

परिवार के साथ भी बिताया समय

लॉकडाउन में हर कोई अपने परिवार के साथ समय बिताता दिखा और अनुष्का और विराट भी मम्मी पापा के साथ बोर्ड गेम्स खेलते दिखाई दिए।

खाना और खिलाना

खाना और खिलाना

अनुष्का ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था - उनके पति को पता चल चुका है कि कौन सा खाना उन्हें खुश करता है और ये बहुत ही अच्छी बात है।

यूं बिताया समय

यूं बिताया समय

वहीं कई सितारों की तरह अनुष्का ने भी पेड़ पौधों के साथ खूब वक्त बिताया और इनसे गहरी दोस्ती गांठ ली थी। अब तो खैर, अनुष्का के पास अपनी नन्हीं परी के अलावा किसी चीज़ का समय नहीं बचेगा। हमारी ओर से उन्हें नन्हें मेहमान की बधाई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X