Just In
- 45 min ago
आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखाया जाएगा देश का ये मस्जिद विवाद? बड़ी खबर!
- 1 hr ago
आयुष्मान खुराना की अनेक के एक्सपेरिमेंट से मचाई धूम, थिएटर्स में राष्ट्रगान!
- 2 hrs ago
'द इंटर्न' रीमेक से OUT हुईं दीपिका पादुकोण? धमाकेदार प्रोजेक्ट से आई बड़ी खबर!
- 3 hrs ago
'RRR' के वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर के लिए हैं तैयार ,जी5 पर बिना किसी अधिक खर्च के साथ !
Don't Miss!
- Technology
WhatsApp Business यूजर्स को मिलने वाला है मल्टी-डिवाइस सपोर्ट के साथ और भी बहुत कुछ,जाने पूरी ख़बर
- News
मंगल पर मिला प्राचीन मिस्र स्टाइल में बना मकबरा! तस्वीरें देख चकराए वैज्ञानिक, मिल गया एलियन लोक?
- Finance
Gold Rate : आज सोना और चांदी के दाम तेजी से बढ़े, जानिए लेटेस्ट रेट
- Automobiles
Anand Mahindra भी कर रहे हैं अपनी XUV700 का इंतजार, तो ग्राहकों को कब मिलेगी डिलीवरी?
- Lifestyle
किचन गार्डनिंग का है शौक तो अपनाएं ये आइडियाज
- Travel
मानसून के सीजन में इन खूबसूरत जगहों पर लें बारिश का मजा
- Education
Govt Jobs 2022: टॉप 5 सरकारी नौकरी के लिए 10वीं पास आवेदन करें
- Sports
जोकोविच ने कोरोना को लिया हल्के में, अब सामने आया राफेल नडाल का बयान
इस दिन सामने आएगी विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म लाइगर की पहली झलक!
करण जौहर निर्मित और पुरी जगन्नाथ निर्देशित लाइगर 2022 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म से तेलुगु सिनेमा के स्टार विजय देवरकोंडा बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म तेलुगु के साथ-साथ हिंदी में भी बनायी गयी है। 2021 की विदाई के साथ लाइगर की प्रमोशनल गतिविधियां रफ्तार पकड़ रही हैं। साल के आखिरी दिन 31 दिसम्बर को फिल्म की पहली झलक रिलीज की जा रही है। करण जौहर ने इसकी जानकारी एक एनाउंसेंट वीडियो के साथ साझा की। इस वीडियो के साथ करण ने लिखा- बीस्ट को पूरे देश से मिलवाने का समय लगभग आ चुका है।
'द
कश्मीर
फाइल्स'
की
रिलीज़
से
पहले
कश्मीर
से
जुड़ी
कुछ
रोचक
जानकारी
पर
डालते
है
एक
नज़र!
आपका नया साल जोरदार ढंग और नये पंचेज के साथ शुरू करते हुए। लाइगर की पहली झलक 31 दिसम्बर को सुबह 10 बजकर 3 मिनट पर रिलीज ती जाएगी। लाइगर बॉक्सिंग पर आधारित एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें लीजेंड्री मुक्केबाज और विश्व चैम्पियन रहे माइक टाइसन भी एक अहम भूमिका निभा रहे हैं।
लाइगर 2022 में 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी रिलीज की जाएगी। विजय देवरकोंडा ने तेलुगु सिनेमा में कई हिट फिल्में दी हैं। खासकर, अर्जुन रेड्डी के लिए विजय काफी चर्चा में रहे थे। बाद में इस फिल्म को हिंदी में कबीर सिंह टाइटल से रीमेक किया गया, जिसमें शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं।
यह फिल्म बेहद कामयाब रही और शाहिद के करियर की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सक्सेस बनी। लाइगर, अनन्या पांडेय की पहली फिल्म है, जो दक्षिण भारतीय भाषाओं में भी बनायी गयी है। इस फिल्म को उनका साउथ सिनेमा में डेब्यू माना जा सकता है। लाइगर पहले 2021 में 9 सितम्बर को रिलीज होने वाली थी, मगर कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण सिनेमाघरों की बंदी की वजह से फिल्म की रिलीज स्थगित कर दी गयी थी।
बीच में फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी रिलीज करने की खबरें आयी थीं, मगर विजय ने इन खबरों का सोशल मीडिया के जरिए खंडन किया था। खबर थी कि ओटीटी के लिए फिल्म को 200 करोड़ का ऑफर मिला है, जिसके जवाब में विजय ने लिखा था कि यह बहुत कम है। इससे ज्यादा में थिएटर्स में करूंगा।
