1st Day 1st Show: सत्यमेव जयते, जॉन अब्राहम दे रहे हैं अक्षय कुमार को कड़ी टक्कर

जॉन अब्राहम स्टारर सत्यमेव जयते बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हो चुकी है और पहले दिन, पहला शो देखने के बाद ये तय हो चुका है कि ये मसाला फिल्म अक्षय कुमार की गोल्ड को कड़ी टक्कर देगी। दर्शकों ने फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया ज़रूर दी है लेकिन सबने फिल्म को पास कर दिया है। फिल्म टिपिकल बॉलीवुड एक्शन मसाला फिल्म है।

जॉन अब्राहम और मनोज बाजपेयी की टक्कर को लोग पसंद कर रहे हैं। फिल्म बिल्कुल आपको 80 के दशक की सुपरकॉप फिल्मों वाला फील देगी। फिल्म में कड़क डायलॉगबाज़ी है जो आपको ना चाहते हुए भी तालियां और सीटियां मारने के लिए उकसाएगी। यूं कह लीजिए कि फिल्म नई बोतल में पुरानी शराब है।

first-day-first-show-review-satyameva-jayate-john-abraham-delivers-a-punch

सत्यमेव जयते अगर गदर के ज़माने की फिल्म होती तो सॉलिड कमाई करती क्योंकि ये बिल्कुल उसी ढंग की मसाला इंटरटेनर है। जहां दर्शक हीरो के डायलॉग सुनकर सीटी मारते थे और मारते जाते थे। भ्रष्टाटार और कुर्सी आज के ज़माने की दो बड़ी समस्याएं हैं जिन्हें लेकर मिलाप ने बिल्कुल कॉमर्शियल इंटरटेनर बनाने की कोशिश की है।

फिल्म में भरपूर एक्शन है और ये जनता को काफी पसंद आने वाला है। जॉन अब्राहम की ये फिल्म, कई एक्शन फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X