1st Day 1st Show: हाउसफुल है अक्षय कुमार की गोल्ड, सीटियों - तालियों के साथ ब्लॉकबस्टर का ठप्पा
अक्षय कुमार की गोल्ड सिनेमाघरों में अपनी दस्तक दे चुकी है और रीमा कागती की ये फिल्म अपने पहले ही शो से सुपरहिट है। फिल्म में वो सब कुछ है जो एक अक्षय कुमार फिल्म में होना चाहिए - थोड़ा सा रोमांस, उससे ज़्यादा ड्रामा, हल्की फुल्की कॉमेडी के छींटे और ढेर सारी देशभक्ति। इसलिए पहले शो के बाद अगर दर्शकों से फिल्म का रिज़ल्ट मांगा जाए तो गोल्ड सुपरहिट है।
यूं कहिए कि एक हाउसफुल शो के बाद ये तय है कि इस बार अक्षय कुमार अपनी गाड़ी 150 करोड़ तक तो पहुंचा ही लेंगे। फिल्म में जितनी तारीफ दर्शक अक्षय कुमार की कर रहे हैं, उतनी ही तारीफ फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट की भी की जा रही है। हर किसी ने अपना पूरा टैलेंट फिल्म को दिया है।

रीमा कागती ने फिल्म की कहानी का हीरो अक्षय को ना बनाकर एक टीम को बनाया है जो काबिले तारीफ है। वहीं फिल्म की डायलॉगबाज़ी, 15 अगस्त के माहौल से एकदम मेल खाती है इसलिए फिल्म दर्शकों के साथ पहले ही 10 मिनट में सीटियों और तालियों का रिश्ता बना लेती है।
अब फिल्म की धमाकेदार ओपिनिंग के बाद आप बस आंकड़ों का इंतज़ार करिए। क्योंकि ये अक्षय कुमार का बेस्ट 15 अगस्त वीकेंड हो सकता है। वैसे भी बॉलीवुड में 15 अगस्त केवल 5 सुपरस्टार्स का सगा हुआ है - अक्षय कुमार, अजय देवगन, शाहरूख खान, आमिर खान, सलमान खान। 15 अगस्त का भाव पूछा जाए तो कभी कभी तो ये इन लोगों का भी सगा नहीं हुआ। सिवाय अक्षय कुमार के।
पिछले साल शाहरूख खान ने समझदारी दिखाते हुए, अपनी फिल्म एक हफ्ता पहले रिलीज़ कर दी थी। फिर भी उनकी कमाई अक्षय आते ही खा गए। उससे पहले, ऋतिक रोशन की मोहनजोदड़ों भी 15 अगस्त वीकेंड पर अक्षय से पटखनी खा चुके हैं।
देखिए बॉलीवुड में अब तक कैसा रहा है 15 अगस्त वीकेंड पर रिलीज़ हुई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस-


Click it and Unblock the Notifications
