1st Day 1st Show: ब्लॉकबस्टर है सलमान, कैटरीना की 'भारत'- दर्शकों ने दिये 4.5 स्टार
Recommended Video
Salman Khan's Bharat becomes his biggest opener at box office | FilmiBeat
सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म भारत देशभर में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का फर्स्ट शो भी फैंस ने देख लिया है और ऑडियंस की ओर से फिल्म के लिए जबरदस्त रिस्पॉस आ रहा है। आम पब्लिक की मानें तो अली अब्बास जफर की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर है। फिल्म में कॉमेडी, इमोशन, ड्रामा, एक्शन सभी कुछ है, जो लोग सलमान की फिल्म में देखना पसंद करते हैं।

ईद पर फैंस को सलमान खान की फिल्म का बेसब्री से इंतजार होता है। कोई शक नहीं कि भारत फैंस को निराश नहीं करेगी। फिल्म में कई सीटीमार डायलॉग्स हैं, दबंगई भरा एक्शन है और कुछ इमोशनल सीन्स भी हैं, जो आपको भावुक कर सकते हैं। हालांकि फिल्म में कुछ खामियां भी हैं, लेकिन निर्देशक ने काफी प्रभावी ढ़ंग से दर्शकों का ध्यान वहां से भटकाने की कोशिश की है।
bharat salman khan katrina kaif ali abbas zafar review भारत सलमान खान कैटरीना कैफ अली अब्बास जफर रिव्यू


Click it and Unblock the Notifications