1st Day 1st Show: बधाई हो, पहले सीन से लगा सुपरहिट का ठप्पा, सीटियां और तालियां

Recommended Video

Badhaai Ho: Top 5 Reasons why you should watch Ayushmann Khurrana & Sanya Malhotra's film |FilmiBeat

आयुष्मान खुराना, सान्या मल्होत्रा और नीना गुप्ता स्टारर बधाई हो रिलीज़ हो चुकी है और उम्मीद के मुताबिक फिल्म लोगों को बेहद पसंद आ रही है। जहां एक तरफ, आयुष्मान खुराना की कॉमिक टाईमिंग शानदार है वहीं फिल्म का निर्देशन से लेकर कास्टिंग तक हर पहलू बेहतरीन है और इसे पूरे मन से परदे पर उतारा गया।

अमित शर्मा ने फिल्म को लेकर पूरा ध्यान दिया है और यही कारण है कि पूरी फिल्म के दौरान दर्शक पूरी तरह से इंटरटेन होते दिखाई दे रहे हैं। डायलॉग्स पर तालियां, सीटियां और ठहाके एक साथ दिखाई और सुनाई दे रहे हैं। हालांकि बीच में कहीं कहीं फिल्म एक ज़रूरी मुद्दा उठाती है और दर्शक थोड़े से असहज होते हैं।

first-day-first-show-badhaai-ho-live-audience-response

लेकिन फिल्म कहीं भी दर्शकों का कनेक्शन नहीं टूटने देती और आखिरकार आयुष्मान खुराना उनका रोज़ का हीरो बन चुका है। यानि कि अपना लड़का। दर्शक जिस स्तर पर आयुष्मान से कनेक्ट करते दिख रहे हैं वो काबिले तारीफ है। कुल मिलाकर हर चेहरा फिल्म के दौरान हंसता खिलखिलाता ही दिखाई दिया है।
[6 साल में 10 फिल्में - आयुष्मान की शानदार रिपोर्ट]

ऐसे में ये तो तय है कि फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई है और इसे पूरे नंबर दिए जाएंगे। बधाई हो, बॉलीवुड की एक और शानदार सिचुएशन कॉमेडी है। आपको याद दिलाते हैं ऐसी कुछ बेहतरीन फिल्में -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X