First Class Song- कलंक से वरुण धवन का नया गाना रिलीज- छत पर चढ़कर नाचीं आलिया भट्ट
Recommended Video

कलंक का एक और गाना फर्स्ट क्लास आज रिलीज हो गया है और उसको देखने के बाद लोगों की धमाकेदार प्रतिक्रिया आ रही है। वरुण धवन के इस गाने में उनके साथ कियारा आडवाणी भी नजर आ रही हैं। इस गाने का इंतजार लोग काफी समय से कर रहे थे क्योंकि वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में खुलासा कर दिया था। इसके अलावा गाने के लॉंचिंग के दौरान आलिया और वरुण ने थिएटर की छत पर इस गाने में डांस किया और जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली।
इसके पहला आलिया भट्ट का गाना घर मोरे परदेसिया रिलीज किया गया था जो कि ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। 'फर्स्ट क्लास' को प्रीतम ने कंपोज़ किया है।

प्रीतम ने गाने को लेकर कहा कि..'आइडिया एक ऐसा ट्रैक बनाने का था जिसे देखकर 50 के दशक का रेट्रो फील आए। हमें एक मस्तीभरा और मोहल्ला टाइप का गाना बनाना था, जिसमें मस्ती-मज़ाक भी हो।
इन चीजों का ध्यान रखते हुए लिरिक्स और ट्यून के बीच सामजस्य बिठाना काफी चैलेंजिंग था, लेकिन जब हम इसमें कामयाब हो गए तो काफी अच्छा लगा।' फिलहाल आप देखिए ये धमाकेदार गाना..


Click it and Unblock the Notifications











