वेलकम बैक में दिखेगा अबु धाबी का राॅयल एमिरेट्स पैलेस
फिरोज नाडियावाला फिल्म वेलकम के बाद जल्द ही रंगीन पर्दे पर वैलकम बैक दिखाई देगी। वेलकम बैक की शूटिंग के लिए बहुत ही राॅयल पैलेस का चुनाव किया गया है। फिल्म के कई सीन आबु धाबी के एमिरेट्स पैलेस में फिल्माए गए हैं। एमिरेट्स में फिल्म की शूटिंग के बाद वैलकम बैक बाॅलीवुड की पहनी फिल्म बन गई है। आपको बता दे कि एमिरेट्स पैलेस में किसी को भी शूटिंग करने की अनुमति नही है।

दुनिया भर में वेलकम बैक दूसरी फिल्म है। जिसकी शूट एमिरेट्स पैलेस में हुई है। इससे पहले हॉलीवुड की फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस-7 ही शूट की जा सकी है। सूत्रों की माने तो पैलेस का गुंबद वाला हिस्सा अबु धाबी की रॉयल फैमिली का है। जिसे इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह का लिविंग रूम दिखाया गया है। फिरोज इस खबर की पुष्टि करते हैं कि 'फास्ट एंड फ्यूरियस-7 के बाद सिर्फ वेलकम बैक ही है जो अबुधाबी के एमिरेट्स पैलेस में शूट हुई है।
फिल्म में जॉन अब्राहम, श्रुति हसन, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, परेश रावल, नसीरुद्दीन शाह, डिंपल कपाड़िया और शाइनी आहूजा लीड रोल में हैं जबकि फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म जनवरी 2015 में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











