..................... India's first Bhojpuri channel launched | देश का पहला भोजपुरी चैनल लॉन्‍च हुआ - Hindi Filmibeat

देश का पहला भोजपुरी चैनल लॉन्‍च हुआ

By Staff

Bhojpuri Film
भोजपुरी फिल्‍मों की बढ़ती लोकप्रियता ही है, कि एंटरटेनमेंट चैनलों की लाइन में अब भोजपुरी टीवी चैनल भी शामिल हो गया है। सेंचुरी कम्‍यूनिकेशन ग्रुप की सहभागी कम्‍पनी महुआ मीडिया प्राइवेट लिमिटेड ने भारत का पहला भोजपुरी टीवी चैनल 'महुआ टीवी' लॉन्‍च किया है।

चौबीस घंटे के इस चैनल का शुभारंभ बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री व वर्तमान रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने किया। इस मौके पर लालू प्रसाद यादव ने कहा कि भोजपुरी प्‍यार की भाषा है और इस तरह के चैनलों के माध्‍यम से इसे बढ़ावा देना लोगों को अपनी संस्‍कृति से जोड़े रखना है। उनहोंने कहा कि यह दुर्भाग्‍य की बात है कि अंग्रेजी के पीछे भाग रहे लोग भोजपुरी बोलने वालों का मजाक बनाते हैं।

महुआ मीडिया के प्रबंध-निदेशक पीके तिवारी ने इस मौके पर कहा कि इस चैनल पर करीब 75 करोड़ रुपए का निवोश किय गया है। इनमें 50 करोड़ रुपए फिल्‍मों व धारावाहिकों के निर्माण पर, दस करोड़ रुपए प्रोमोशनल स्‍कमीम पर खर्च किया जाएगा।

पीके तिवारी के मुताबिक यह चैनल खास-तौर से उत्‍तर प्रदेश, बिहार, झारखण्‍ड, उत्‍तराखण्‍ड, मध्‍यप्रदेश, दिल्‍ली व दिल्‍ली के आस-पास के शहरों के लिए है। उन्‍होंने कहा कि महुआ चैनल उन बीस करोड़ लोगों को टार्गेट करेगा, जो भोजपुरी भाषा से जुड़े हुए हैं।

प्रबंध-निदेशक के मुताबिक उनकी कम्‍पनी छह महीने के अंदर भोजपुरी न्‍यूज, भोजपुरी म्‍यूजिक और भोजपुरी फिल्‍मी चैनल भी लॉन्‍च करेगी। चैनल पर शनिवार और रविवार का दोपहर डेढ़ बजे और शाम साढ़े सात बजले का समय भोजपुरी फिल्‍मों के लिए तय कर दिया गया है।

चैनल पर भोजपुरी स्‍टार रवि किशन और मनोज तिवारी की फिल्‍में दिखायी जाएंगी। तिवारी के मुताबिक चैनल पर जल्‍द ही मॉर्निंग शो, खान-पान से संबंधित कार्यक्रम, धर्म, राशिफल, भ्रमण, आदि से संबंधित कार्यक्रम प्रस्‍तुत किये जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X