साल 2023 की पहली बुरी खबर, मशहूर स्टार का निधन, पीछे छोड़ गई दो बेटियां

Sumitra Sen Death: रबींद्र संगीत कलाकार सुमित्रा सेन का 89 वर्ष की आयु में मंगलवार सुबह कोलकाता में निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी दो बेटियां, इंद्राणी सेन और सरबोनी सेन हैं, दोनों ही गायिका हैं। मृतक गायिका काफी समय से उम्र संबंधी विभिन्न बीमारियों से पीड़ित थी। उनके निधन की खबर उनकी छोटी बेटी सरबोनी सेन ने फेसबुक के जरिए सुबह करीब 4.30 बजे साझा की। सेन पिछले कुछ दिनों से शहर के एक अस्पताल में भर्ती थीं और सोमवार को वह घर लौट आईं।
मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार
महान गायिका का जन्म 7 मार्च, 1933 को हुआ था। बहुत कम उम्र से ही उन्होंने रवींद्र संगीत की शिक्षा लेनी शुरू कर दी थी और अपनी अलग शैली के लिए आलोचकों की प्रशंसा प्राप्त की थी। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महान गायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
21 दिसंबर को कराया था भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिंगर का निधन मंगलवार को कोलकाता में उनके घर पर हुआ। वह पिछले लंबे समय से सेन सांस संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं। वह ब्रोको निमोनिया से पीड़ित थीं और उन्हें 21 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि तीन दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। हालांकि घर आने के बाद सिंगर ने फैंस और अपनों का साथ छोड़ हमेशा के लिए अलविदा कह गईं।
शोक की लहर
अब सिंगर के निधन पर उनके फैंस और करीबी दोस्त-फैमिली के लोग शोक व्यक्त कर रहे हैं। फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री सहित कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद उन्हें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। वहीं सिंगर की दोनों बेटियों इंद्राणी सेन, श्रावणी सेन ने भी अपनी मां को याद करते हुए पोस्ट शेयर की हैं। बता दें कि इंद्राणी-श्रावणी भी बंगाल की फेमस सिंगर्स में एक है। दोनों प्रसिद्ध रवींद्र संगीत कलाकार हैं।


Click it and Unblock the Notifications