दबंग-2 के सेट पर लगी आग सल्लू सलामत पर तीन घायल

आज सुबह ही इस इलेक्ट्रिक ब्लास्ट की चपेट में दबंग 2 के तीन के टेक्नीशियन आ गऐ। सूत्रों के अनुसार जिस समय आग लगी उस वक्त फिल्म के मुख्य किरदार वहां शूट नहीं कर रहे थे। कुछ समय पहले घायल टेक्निशियन में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही थी लेकिन अब तीनों को बेहतर बताया जा रहा है। फिल्म के मुख्य किरदार निभा रहे सलमान खान और फिल्म के निर्देशक अरबाज खान भी लीलावती अस्पताल गए।
दबंग 2 सलमान की 2010 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म दबंग का सीक्वल है। दबंग में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा मुख्य किरदार में हैं।


Click it and Unblock the Notifications