शाहरुख खान के घर मन्नत के पास लगी भीषण आग- एक युवती की मौत

इस समय एक बुरी खबर मुंबई से आ रही है.. बता दें कि शाहरुख खान के बंगले मन्नत के सामने एक घर में आग लग गई। इस भीषण आग में एक विदेशी लड़की की मौत हो गई जिसकी उम्र 20 साल थी। बताया जा रहा है कि वो युवती ब्रिटिश थी। इसके अलावा 1 अन्य गंभीर रुप से घायल है। ये मामला गुरुवार सुबह 7.30 बजे के करीब एक बिल्डिंग के फ्लैट में भीषण आग की घटना सामने आई है। इस भयंकर आग की जानकारी नजदीकी फायरस्टैंड बांद्रा को दी गई थी।

आग की घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड गाड़ियां पहुंची और आग इतना भयंकर थी कि, दमकलकर्मियों ने तकरीबन 4 घंटे तक प्रयास किए जाने के बाद आग पर काबू पाया गया।

shahrukh khan, शाहरुख खान

फिलहाल फ्लैट में इतनी भयानक तरीके से आग की घटना कैसे घटी इस बारे में अभी पता नहीं चल सका है। बीते दिन यानि 18 मार्च को नवी मुंबई स्थित डी.वाई. पाटिल कॉलेज में बन रही एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में भी भयंकर आग लग गई थी।

फिलहाल शाहरुख खान के घर के सामने आज लगी आग की खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है और लोग विदेशी युवती की मौत पर काफी ज्यादा चर्चा भी कर रहे हैं।

वहां मुंबई की बात करें तो वहां कोरोना वायरस का असर भी सबसे ज्यादा बताया जा रहा है और लोग इसके चलते घर के अंगर कैद हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन अब देखना ये है कि आग क्यों लगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X