..................... Fire caught in Mumbai RK Studio - Hindi Filmibeat

60 साल पुराने आरके स्टूडियो में लगी आग..अफरा-तफरी का माहौल

By Shweta

मुंबई के प्रसिद्ध आरके स्टूडियो में अचानक आग लग गई है। आग लगते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की चार गाड़िया और पानी के तीन टैंकर पहुंच गए हैं। आग सबसे पहले बिजली की तार में लगी थी जो तेजी से बढ़ गई और आग ने विकराल रुप धारण कर लिया।

फायर ब्रिगेड ने आग पर तुरंत काबू भी पाया लेकिन आग फिर से लग गई है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि आग की लपटें कितनी तेज उठ रही हैं।

fire-caught-in-mumbai-rk-studio

आपको बता दें कि आरके स्टूडियो की स्थापना 1948 में राज कपूर ने की थी और मौजूदा समय में इसका कामकाज खुद ऋषि कपूर देखते हैं। ये आग डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' के सेट पर लगी। ये शो अब बंद हो चुका है और शनिवार होने की वजह से कोई कर्मचारी भी वहां मौजूद नहीं था।

आरके स्टूडियो बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध स्टूडियो में से एक माना जाता है जहां हमेशा किसी ना किसी फिल्म या शो की शूटिंग चल रही होती है। हालांकि आग की वजह से किसी तरह की हताहत की खबर नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X