Breaking: शूटिंग के दौरान ज़ीरो के सेट पर लगी आग, शाहरूख और आलिया सही सलामत बाहर निकले
Recommended Video

शाहरूख खान अपनी फिल्म ज़ीरो के लिए एक गाना शूट कर रहे हैंं और कल रात शूटिंग के दौरान, सेट पर एक भयानक हादसा होते होते बचा। सेट पर शूटिंंग के दौरान आग लग गई जिसके बाद सबके बीच काफी घबराहट का माहौल हुई। हालांकि खबर मिलते ही, मौके पर दमकल विभाग की 5 गाड़ियां तुरंत पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू हो गया।
इस दौरान, शाहरूख खान सेट पर मौजूद थे और शूटिंग कर रहे थे। लेकिन उनके साथ ही सेट पर मौजूद बाकी लोग भी सुरक्षित बाहर आ गए और किसी को कोई खास नुकसान नहीं पहुंंचा है। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट भी सेट पर मौजूद थींं। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

डीसीपी विनय राठौड़ ने एक न्यूज़ एजेंसी को बताया कि आग ज़्यादा फैली नहीं थी और केवल बिजली के तार, सामान और बाकी उपकरणों तक ही पहुंची थी। इसलिए किसी को भी ज़्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है और किसी को चोट नहीं आई है। हालांकि, गोरेगांव फिल्म सिटी के बाहर आग की लपटें और धुंंआ काफी दूर तक देखा गया।
गौरतलब है कि बीता कुछ समय फिल्मों की शूटिंग के लिए दु्र्भाग्यपूर्ण रहा है। पिछले साल अक्षय कुमार की केसरी के सेट पर भी भयंकर आग लगी जिसमें पूरा सेट तबाह हो गया था। वहीं इससे पहले, संजय लीला भंसाली की पद्मावत की शूटिंंग के दौरान, विद्रोहियो ने पूरा सेट तोड़ दिया था और आग लगा दी थी जिससे भारी नुकसान पहुंंचा था।


Click it and Unblock the Notifications











