प्रभास - सैफ अली खान स्टारर आदिपुरूष के सेट पर आग, आज ही शुरू हुई थी शूटिंग, मौके पर 10 फायर ब्रिगेड

सैफ अली खान और प्रभास स्टारर आदिपुरूष की शूटिंग, आज ही से शुरू हुई थी और शूटिंग के पहले ही दिन सेट पर हादसा हो गया है। खबर है कि गोरेगांव फिल्म सिटी के लक्ष्मी मैदान में लगे आदिपुरूष सेट पर आग लग गई।

मौके पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियां आग बुझाने पहुंची। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, जब आग लगी तो सेट पर कोई बड़ा स्टार मौजूद नहीं था लेकिन सेट पर लगभग 100 लोग मौजूद थे जिन्होंने सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया।

fire-broke-on-prabhas-saif-ali-khan-starrer-adipurush-sets-on-first-day-of-shoot

लक्ष्मी पार्क में बने इस सेट को आग से भारी नुकसान हुआ है। अभी तक फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई थी और फिलहाल केवल टेस्ट शूटिंग चल रही थी। आज से ही फिल्म की शूटिंग शुरू हुई थी। और इस बात की जानकारी खुद ओम राउत ने ट्विटर पर आदिपुरुष का लोगो शेयर करते हुए दी थी।

हाल ही में शुरू हुई थी टेस्ट शूट

हाल ही में शुरू हुई थी टेस्ट शूट

फिल्म की टेस्ट शूटिंग हाल ही में शुरू हुई थी। प्रभास और सैफ के लिए सारी तैयारी पहले ही करके रखी गई थी जिससे कि उन्हें नई तकनीकों के साथ शूट करने में कोई दिक्कत ना आए।

भारी भरकम बजट पर बनी फिल्म

भारी भरकम बजट पर बनी फिल्म

350 करोड़ से ऊपर के भारी भरकम पर बन रही ये फिल्म वीएफएक्स और तकनीक के लिहाज़ से बेहद अनूठा एक्सपेरिमेंट होगी। इस बीच जहां प्रभास अपने धनुष कौशल और बॉडी पर काम करेंगे वहीं सैफ अली खान अपनी ज़ुबान पर काम करेंगे।

राम - रावण का युद्ध

राम - रावण का युद्ध

सैफ अली खान और प्रभास दोनों के लिए ही ये दिलचस्प पीरियड ड्रामा होगा। दोनों ही अपने पिछले पीरियड ड्रामा तान्हाजी और बाहुबली से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। जहां एक तरफ बाहुबली, भारत की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में से एक है वहीं तान्हाजी सैफ अली खान के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बन चुकी है।

सीता की कास्टिंग का इंतज़ार

सीता की कास्टिंग का इंतज़ार

जहां फिल्म में सैफ अली खान रावण की भूमिका में दिखाई देंगे वहीं खबरें थीं कि फिल्म में सीता के रोल के लिए महानटी एक्ट्रेस कीर्ती सुरेश को अप्रोच किया गया है। लेकिन फिल्म में सीता कौन है, फिलहाल इसकी किसी को कोई जानकारी नहीं है। अभी तक फिल्म में सीता की कास्टिंग फाईनल ही नहीं की गई है।

अनुष्का को भी किया गया अप्रोच

अनुष्का को भी किया गया अप्रोच

खबर थी कि फिल्म के लिए अनुष्का को भी अप्रोच किया गया था और अनुष्का अप्रैल से फिल्म की कास्ट को शूटिंग के लिए जॉइन करने वाली थीं। लेकिन फिर अनुष्का की टीम ने इन सारी खबरों का खंडन किया। अगर वाकई अनुष्का शर्मा इस फिल्म में दिखाई देतीं तो ये उनका पहला पीरियड ड्रामा होता।

और नहीं कोई सीता

और नहीं कोई सीता

एक रिपोर्ट की मानें तो दरअसल, फिल्म की टीम को फिलहाल दीपिका पादुकोण के अलावा और किसी में सीता की छवि दिखाई ही नहीं दे रही है। लेकिन दीपिका पहले ही प्रभास के साथ नाग अश्विन की एक साइंस फिक्शन फिल्म कर रही हैं। वहीं उनके पास सीता बनने के डेट्स शायद नहीं हैं क्योंकि वो द्रौपदी बनने की तैयारी कर रही हैं।

कृति सैनन होंगी जानकी?

कृति सैनन होंगी जानकी?

वैसे फिल्म में सीता के रोल के लिए कृति सैनन के नाम की भी चर्चा है। अब देखना है कि फिल्म की सीता की आधिकारिक घोषणा कब होती है और किसने नाम पर होती है।

3d एक्शन ड्रामा

3d एक्शन ड्रामा

ओम राउत पहले ही साफ कर चुके हैं कि ये फिल्म एक 3d एक्शन ड्रामा होगी। वहीं फिल्म का मूल प्लॉट होगा बुराई पर अच्छाई की जीत। ऐसे में रामायण को 3d एक्शन में ओम राउत कैसे तब्दील करते हैं, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।

प्रभास का श्रीराम लुक

प्रभास का श्रीराम लुक

फिल्म से प्रभास के राम का लुक काफी वायरल हो चुका है। हालांकि ये लुक फैन्स ने ही डिज़ाइन किया है। फिल्म को लेकर प्रभास ने कहा कि हर किरदार का अपना चैलेंज होता है लेकिन ऐसा किरदार निभाना वास्तव में बहुत कठिन होगा। वहीं इसे निभाने के लिए बहुत ही ज़िम्मेदारी की ज़रूरत है। मैं इसे निभाने के लिए बहुत ही ज़्यादा उत्साहित हूं।

ब्लॉकबस्टर कमाई

ब्लॉकबस्टर कमाई

फिल्म मार्च से फ्लोर पर जाएगी और इसकी रिलीज़ डेट है 11 अगस्त 2022। यानि कि 2022 का 15 अगस्त वीकेंड, बॉक्स ऑफिस पर ओम राउत की इस फिल्म के नाम पर ब्लॉकबस्टर कमाई करेगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X