..................... Fire at the top of the building where Deepika Padukone stays - Hindi Filmibeat

दीपिका पादुकोण की बिल्डिंग में लगी आग, सामने आईं भयावह तस्वीरें और वीडियो

Recommended Video

Deepika Padukone's building Beaumonde CATCHES FIRE in Mumbai | FilmiBeat

हाल ही में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के घर से चौंकाने वाली खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि जिस बिल्डिंग में उनका घर है उसी बिल्डिंग में बुरी तरह आग लग गई है। आग इतनी भयावह है कि काफी दूर से ही धुंआ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी बिल्डिंग में आग का ये वीडियो वायरल हो रहा है। इस बिल्डिंग में दिपिका का घर 24वें फ्लोर पर है जबकि आज बिल्डिंग के 32वें माले पर लगी है। बताया जा रहा है कि ये आग तेजी से फैल रही है।

[सुपरस्टार एक्ट्रेस के नखरे, सलमान के जितनी फीस, धड़ाधड़ रिजेक्ट कर रही फिल्में]

ये बिल्डिंग मुंबई के वर्ली इलाके में है और दीपिका भी इसी बिल्डिंग में रहती हैं। बताया जा रहा है कि आग को बुझाने की कोशिशें शुरू हो चुकी हैं। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने का काम किया जा रहा है। वहीं ऐसे में दीपिका के फैंस के लिए ये वाकई चौंकाने वाली खबर है लेकिन राहत की बात ये है कि इसमें जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। जब आग लगी तो दीपिका अपने घर पर मौजूद नहीं थीं।

fire-at-the-top-the-building-where-deepika-padukone-stays

वहीं दीपिका की टीम का कहना है कि वह किसी एड की शूटिंग के लिए बाहर गई हुई हैं। इस आगजनी में किसी के जानमाल का नुकसान हुआ है या नहीं इसकी जानकारी अभी तक हासिल नहीं हो सकी है। वहीं इन दिनों दीपिका की शादी की खबरें भी जोरों पर हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका और रणबीर सिंह अपनी शादी की तैयारियों में जोरों शोरों से लगे हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि दीपिका और रणवीर नवंबर में शादी करेंगे। उम्मीद ये भी जताई जा रही है कि इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X