फातिमा सना शेख के घर पर लगी आग, एक्ट्रेस ने कहा- घबरा कर मैंने फायर ब्रिगेड को फोन किया

साल 2020 दुनिया के साथ बॅालीवुड के लिए भी काफी दर्दनाक रहा है। लगातार कोई ना कोई हादसा कलाकारों के साथ जुड़ रहा है।ऐसा ही कुछ हुआ है दंगल फेम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ। जी हां, फातिमा सना शेख के घर पर बीते दिन आग लग गई। मुंबई में उनके घर लगी इस आग से वह काफी घबरा गई थीं। उन्होंने मौके पर फायर ब्रिगेड को संपर्क किया। फातिमा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी है कि आग ज्यादा नहीं फैली थी।

फातिमा ने गुरुवार देर रात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। फातिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि अभी मेरे घर पर आग लग गई थी, घबराहट में मैंने तुरंत फायर विभाग को फोन किया और वो लोग कुछ ही देर में मेरे घर पर आ गए। उन लोगों ने मिलकर हालात को संभाल लिया।

Fatima Sana Shaikh,

थैंक्यू सो मच मुंबई फायर ब्रिगेड। फातिमा ने इस पोस्ट को लिखने के साथ अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी की तस्वीर भी पोस्ट की है। फातिमा ने इस तस्वीर के साथ फायर ब्रिगेड को टैग कर उन्हें धन्यवाद कहा है।

आपको बता दें कि कोरोना के दौरान फातिमा सना शेख की दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। दोनों में ही फातिमा के काम की सराहना की गई। पहले फातिमा की फिल्म सूरज पर मंगल भारी रिलीज हुई।

लॅाकडाउन के बाद ये पहली ऐसी फिल्म थी, जो कि सिनमाघर में दिखाई गई। हालांकि दर्शक अधिक ज्यादा गिनती में नहीं पहुंच पाए। लेकिन फिल्म को कंटेंट के लिहाज से पसंद किया गया। इसके बाद हाल ही में फातिमा सना शेख की लूडो भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई। फिल्म को अनुराग बासु ने डायरेक्टर किया है।

लूडो में फातिमा के साथ पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव, अभिषेक बच्चन , सान्या मल्होत्रा, आदित्य रॅाय कपूर और आशा नेगी जैसे कलाकार नजर आएं। इस फिल्म को दर्शकों के साथ रिव्यू में भी काफी तारीफ दी गई है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X