कोरोना नियमों की उड़ाई धज्जियां , अरबाज खान-सोहेल और बेटे निर्वान के खिलाफ बीएमसी की FIR!
कोरोना महामारी का गंभीर समय नए साल में भी जारी है। ऐसे में कोरोना वायरस के नियमों को तोड़ना किसी भी पर भी भारी पड़ सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ है अरबाज खान, सोहेल खान और उनके बेटे निर्वान खान के साथ। सलमान खान के परिवार के इन तीनों खास सदस्यों के खिलाफ बीएमसी ने एफआईआर दर्ज करवाई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अरबाज खान,सोहेल खान और निर्वान खान ने कोरोना सुरक्षा के लिए बनाए गए एयरपोर्ट कोरोना गाइडलाइंस का उल्लघंन किया है। रिपोर्ट में ये कहा गया है कि 25 दिसंबर को अरबाज खान, सोहेल खान और उनके बेटे निर्वान खान दुबई से मुंबई आए थे।

बताया जा रहा है कि इस वक्त दूसरे देश से आने के बाद क्वॉरंटीन होने का नियम है। जिसका पालन इन तीनों की तरफ से नहीं किया गया। एयरपोर्ट से होटल ताज लैंड्स एंड की बुकिंग होने का बताकर ये तीनों वहां से सीधा अपने घर पर चले गए। जिसके बाद बीएमसी ने अरबाज खान, सोहेल खान और निर्वान खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया।


Click it and Unblock the Notifications











