कार में हुई गड़बड़ी तो शख्स ने शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर दर्ज करवाई एफआईआर, ये है कारण!

Shahrukh Khan Deepika Padukone FIR- शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की मुश्किलें इस वक्त बढ़ चुकीं हैं और लोग सोशल मीडिया पर काफी हैरान हैं। पता चला है कि दोनों सितारों पर एफआईआर दर्ज हुई है।
मामला राजस्थान के भरतपुर से सामने आया है। पता चला है कि शख्स ने इसलिए एफआईआर की है क्योंकि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण एक ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर हैं। दरअसल शिकायत करने वाले उपभोक्ता ने एक हुंडई कार ली थी और इसमें हुएस मैन्यूफैक्चरिंग डिफेक्ट को लेकर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
शख्स का आरोप है कि तकनीकी खराबी होने के बावजूद कंपनी और ब्रांड एंबेसडर उसकी किसी तरह से कोई मदद नहीं कर रहे हैं। इसी वजह से उसको कानून का सहारा लेना पड़ा है।
इस कानून के तहत हुई एफआईआर
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण इसलिए मुश्किलों में आए हैं क्योंकि भारतीय कानून के तहत, अगर किसी ब्रांड एंबेसडर किसी ब्रांड का विज्ञापन किया जाता है और इस प्रोडक्ट में किसी तरह की कमी या फिर भ्रामकता पाई जाती है तो कंपनी के साथ साथ उस ब्रांड एंबेसडर को भी जिम्मेदार माना जाता है। इसका कारण ये है कि लोग उनको देखकर ही प्रोडक्ट खरीदते हैं। उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019, केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) को झूठे या भ्रामक विज्ञापनों के लिए विज्ञापनदाताओं पर जुर्माना लगाने का अधिकार देता है। इसी वजह से दोनों सितारों पर केस हुआ है।
शिकायतकर्ता का नाम कीर्ति सिंह है और उनका कहना है कि विज्ञापन देखकर ही कार खरीदी थी। फिलहाल देखने वाली बात होगी कि कोर्ट इसको लेकर क्या फैसला सुनाती है।


Click it and Unblock the Notifications