रवीना टंडन, फराह खान और भारती सिंह पर एफआईआर दर्ज- लगा है ये गंभीर आरोप!
रवीना टंडन, भारती सिंह और फराह खान के फैंस को लेकर एक बुरी खबर आ रही है और वो ये है कि तीनों के खिलाफ पंजाब में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। इन तीनों के ऊपर एक शो के दौरान धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। गौरतलब है कि ये सब मामला एक प्राइवेट वेब और यूट्यूब चैनल के लिए बनाए गए एक कॉमेडी प्रोग्राम से शुरु हुआ जब इन लोगों ने ईसाई धर्म के शब्द का प्रयोग किया।
एफआईआर में दर्ज की गई शिकायत में कहा गया है कि ईसाई धर्म में इस्तेमाल होने वाले शब्द का इन तीनों ने प्रोग्राम में इस्तेमाल किया है और यह सीधा धर्म का अपमान है। अब देखना ये है कि तीनों को लेकर किस तरह का एक्शन लिया जाता है..
Garmi Song- नोरा फतेही ने हॉट डांस मूव्स से लगाई आग- वरुण धवन बोले कोई AC चलाओ


Click it and Unblock the Notifications