प्रिया प्रकाश पर मुस्लिम भावनाएं आहत करने को लेकर FIR दर्ज, होगी कार्यवाही

Recommended Video

Priya Prakash Varrier in TROUBLE, Complaint FILED against the actress ; Here's Why | FilmiBeat

इंटरनेट पर आंख मारने वाली लड़की के नाम से मशहूर रातों रात स्टार बनी मलयालम की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश अब मुसीबतो में घिरती नजर आ रही है। मुस्लिमों समुदाय के लोगों ने हैदराबाद में प्रिया प्रकाश और फिल्म के डायरेक्टर पर एफआईआर दर्ज करायी है। उनका आरोप है कि इस गाने में मुस्लिमों की भावनाओं को आहत करने की कोशिश की गई है।

आपको बता दें प्रिया प्रकाश रातों रात पूरे भारत के दिलों पर राज करने लगी है और इंटरनेट से लेकर हर सोशल साइट और न्यूज का हिस्सा बन चुकी है। आपको बता दें कि जिस गाने का वीडियो वायरल हो रहा था उसकी एक लाइन को लेकर मुस्लिम समाज में रोष देखा जा रहा है। इस गाने में Manikya Malaraya Poovi बोल है जिसके चलते हैदराबाद के एक युवक ने इसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

priya prakash varrier, प्रिया प्रकाश वारियर

बता दें कि इस शिकायत के बाद मामला क्राइम डिपार्टमेंट को सौंप दिया गया है और वो लोग इस पर छानबीन करके कार्रवाई करेगें। प्रिया प्रकाश की बात करें तो इन दिनो बुलंदी को छू रही प्रिया प्रकाश केवल 18 साल की है और बी कॉम फर्स्ट इयर की छात्रा है। प्रिया प्रकाश केरल की हैं और वो त्रिशूर में रहती है।

जिस गाने से प्रिया फेमस हुई है वो उरु आदर लव' का गाना 'मानिक्य मलाराया पूवी' है। इसके बाद से एक वीडियो वायरल हुआ था जो कि लोगों को इतना पसंद आया की हर सोशल साइट में छा गया। आपको बता दें कि ये फिल्म प्रिया प्रकाश की डेब्यू फिल्म है और वो इसके पहले गाने से ही प्रसिद्धि के सातवें आसमान पर खड़ी है।

इस वेलेंटाइन के मौके पर रिलीज किया गया ये गाना काफी सुपरहिट हुआ है और ये फिल्म 3 मार्च को रिलीज होगी। इसके बाद से प्रिया प्रकाश को 6 लाख फॉलोवर्स ने इंस्टाग्राम पर फॉलो करना शुरु कर दिया है।

अब फॉलोवर्स के मामले में प्रिया प्रकाश काइली जेनर और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे बड़े सितारों की बराबरी पर पहुंच चुकी है। इस वीडियो पर बात करते हुए प्रिया प्रकाश ने कहा है कि वो इस सब से काफी खुश है और इस एक वीडियो ने उनकी लाइफ बदलकर रख दी है।

आगे बोलते हुए प्रिया ने कहा कि इसके साथ साथ उनकी जिम्मेदारी भी थोड़ी और बढ़ गई है। इस फिल्म की कहानी स्कूल के टीन एजर्स से ली गई है और प्यार को काफी स्पेशल तरीके से फिल्माया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X