OMG....फिल्म रिलीज के पहले सलमान पर दर्ज हुई FIR...वजह है चौकाने वाली
सलमान खान और पुलिस का चोली दामन का साथ रहा है। ऐसे में एक और खबर दिल्ली से आ रही है। यहां पर सलमान खान के खिलाफ एक बार फिर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। आपको बता दें कि सुपरस्टार के खिलाफ दिल्ली की गांधीनगर थाने में एफआईआर दर्द कराई गई है। ये FIR एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन ने करवाई। इसके पीछे कारण ये बताया गया है कि सलमान खान ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेंमाल किया है।

इससे लोगो की भावनाओं को ठेस पहुंची है। इन कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि सलमान खान ने एक निजी चैनल को इंटरव्युव देते समय कुछ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस एफआईआर को दर्ज करने के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। सलमान का ये पहला केस नही है कि वो किसी कानूनी लफड़े में पड़े है। इसके पहले भी कई बार वो कोर्ट कचहरी के चक्कर लगा चुके है।


Click it and Unblock the Notifications