सोनाक्षी सिन्हा पर दर्ज हुई FIR , बड़ी मुसीबत में फंसी अभिनेत्री, लगा है ये गंभीर आरोप
Recommended Video

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इस समय काफी ज्यादा समस्या में फंस गईं हैं क्योंकि उनके ऊपर धोखाधड़ी के आरोपों के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई हैं। बता दें कि ये शिकायत सोनाक्षी और उनके मैनेजर समेत कुल सात लोगों पर दर्ज कराई गयी है। दरअसल सोनाक्षी पर आरोप है उन्होंने एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोटी रकम ली लेकिन वह कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। बस इसके बाद से ही इस मामले ने तूल पकड़ लिया और सोनाक्षी अब कानूनी पचड़े में फंस गई हैं।
अभिनेत्री के खिलाफ ये शिकायत इंडियन फैशन एंड ब्यूटी अवॉर्ड कंपनी ने दर्ज कराई है। बता दें कि इस कंपनी ने सोनाक्षी के लिए सीरीफोर्ट ऑडिटोरियम में फैशन शो कराने के लिए करार किया था और सोनाक्षी से ये भी कंफर्म किया गया था कि वो जून के महीने में समय लेकर यहां आने वाली थीं।

पता चला है कि इस बात के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने करीब 28 लाख रुपए लिए थे और ये सारी बातें उनके मैनेजर अभिषेक सिन्हा और पत्नी स्वाती सिन्हा से हुईँ थीं।
इसके अलावा कंपनी का कहना है कि उनके फ्लाइट के टिकट भी बुक कराए गए थे लेकिन कुछ भी नहीं हुआ है। शिकायतकर्ता का ये भी आरोप है कि सोनाक्षी के मैनेजर ने विरोध करने पर उनको जान से मारने की धमकी भी दी थी।


Click it and Unblock the Notifications