कंगना रनौत के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, टीएसी प्रवक्ता रिजु दत्ता ने लगाया ये आरोप!
कंगना रनौत जिस तरह से बंगाल को लेकर लगातार पोस्ट कर रहीं हैं वो किसी से छिपा नहीं है। हाल ही में ट्विटर नियमों का उल्लंघन करते हुए एक पोस्ट करना उनपर भारी पड़ा था। दरअसल ट्विटर ने उनका अकाउंट ही सस्पेंड कर दिया था। लेकिन अब खबर आ रही है कि एक एफआईआर कंगना रनौत के खिलाफ बंगाल में दर्ज करवाई गई है। खबर है कि तृणमूल के प्रवक्ता रिजु दत्ता ने कंगना के खिलाफ हेट स्पीच देने का आरोप लगाया है।
इसके बाद ही उन्होने कोलकाता के उल्टाडांगा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। इससे इतना तो तय है कि कंगना रनौत की मुश्किलें लगातार बढ़ रहीं हैं। बता दें कि कंगना रनौत के खिलाफ इसके पहले भी शिकायत दर्ज करवाई गई थी जब उन्होने ममता बैनर्जी की जीत के बाद लगातार उनपर हमला किया था।

इस जीत के बाद लगातार बधाई संदेशों के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत का एक ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा था जो कि उन्होने टीएमसी के लिए किया था।

बांग्लेदेशियों ने जिताया
उनका कहना था कि ममता बैनर्जी ने इसलिए जीत हासिल की क्योंकि उनको बांग्लेदेशियों ने जिताया है। कंगना रनौत का ये ट्वीट काफी चर्चा में हैं और उनके समर्थन और विरोध लगातार इसपर कमेंट करते हुए अपनी राय दे रहे हैँ।

थलाइवी
फिल्मों की बात करें तो कंगना रनौत इस समय 'थलाइवी' में नजर आएंगी। कंगना रनौत इसके अलावा अपनी फिल्म तेजस और धाकड़ को लेकर भी बिजी हैँ।

मणिकर्णिका
कुछ समय पहले पता चला था कि कंगना रनौत अपनी फिल्म मणिकर्णिका के दूसरे पार्ट की तैयारी भी कर रही हैं जो कि जल्दी सामने आएगी।

सपोर्ट करते रहते हैं
इसके अलावा कंगना रनौत के फैंस हैं जो कि सोशल मीडिया पर उनको लगातार सपोर्ट करते रहते हैं।

KOO एप
हाल ही में खबर आई थी कि ट्विटक बैन के बाद कंगना रनौत एक KOO एप पर अपनी बातें कहेंगी जिसके बाद वो डाउनलोड किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications