शिरीष कुंदर पर FIR दर्ज..योगी आदित्यनाथ पर निकाली थी भड़ास
शिरिष कुंदर के खिलाफ आईएफआर दर्ज कराया गया क्योंकि उन्होंने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ ट्विटर पर बोला था।
पिछले दिनों कोरियोग्राफर फराह खान के डायरेक्टर पति शिरीष कुंदर ने यूपी के नए सीएम योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक ट्वीट किया था। इस मामले में शिरीष के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज हो गई है। हालांकि शिरीष ने ये ट्वीट डिलीट कर दिए हैं।
[यहां स्टार दिखे सबसे स्टाइलिश और ग्लैमरस..आखिर मौका ही कुछ ऐसा था]
आपको बता दें कि शिरिष कुंदर ने योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने की घोषणा के बाद ट्वीट कर उन्हें गुंडा कहा था। योगी आदित्यनाथ के साथ उन्होंने दाउद इब्राहिम और विजय माल्या का भी जिक्र किया किया था।

उन्होंने कहा था कि अगर किसी गुंडे को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है तो दाऊद को सीबीआई का डायरेक्ट और विजय माल्या को RBI का गवर्नर होना चाहिए।इसके अलावा भी कई और ट्वीट उन्होंने किया था जिसमें लिखा था कि किसी गुंडे से आप दंगे रोकने की उम्मीद करना वैसा ही है जैसे रेपिस्ट से रेप ना करने की उम्मीद करना।
हालांकि एफआईआर के बाद शिरीष ने अपने ट्वीट डिलीट कर माफी मांग ली है। अब आगे इस मामले में क्या नया मोड़ आता है ये देखना होगा।


Click it and Unblock the Notifications











