ट्वीट के कारण फंसे ऋषि कपूर..FIR दर्ज

By Shweta

एक्टर ऋषि कपूर एक बार फिर अपनी ट्वीट की वजह से विवादों में फंस गए हैं। ऋषि के खिलाफ ट्विटर पर अश्लील तस्वीर पोस्ट करने के मामले में एफआईआर दर्ज हुई है। आपको बता दें कि ऋषि कपूर ने एक फनी वीडियो शेयर किया था जिसमें एक बच्चा कुछ ऐसी हरकत करता है कि उसके सामने खड़े शख्स की महिला से पिटाई हो जाती है।

[शाहरुख, सलमान वाली गलती कर रहे हैं अजय देवगन.. 100 करोड़ में HIT.. वर्ना.. ]

इस मामले में जय हो फाउंडेशन एनजीओ के अध्यक्ष अफरोज मलिक ने कहा है कि "हम आपसे पोस्को (यौन उत्पीड़न से बच्चों की सुरक्षा) के तहत ट्विटर अकाउंट पर नाबालिग बच्चे की नग्न, अश्लील तस्वीर पोस्ट करने के लिए ऋषि कपूर के खिलाफ मामला दर्ज करने और आईटी एक्ट लगाने का अनुरोध करते हैं।"

fir-filed-against-rishi-kapoor-for-posting-indecent-image-on-twitter

ऋषि कपूर ने फिलहाल इस मामले में कोई भी बयान नहीं दिया है। ऋषि कपूर ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं और उनके 26 लाख फॉलोअर्स हैं।यहां देखिए वो वीडियो जिसकी वजह से उनपर केस दर्ज किया गया है।

अब इस मामले में ऋषि कपूर पर कार्रवाई होगी या नहीं ये तो आने वाला वक्त बताएगा। फिलहाल ऋषि कपूर अपनी अगली फिल्म पटेल की पंजाबी शादी की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा ऋषि कपूर और अमिताभ बच्चन इस साल साथ में 102 नॉट आउट में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ऋषि कपूर के पिता की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X