रणवीर सिंह पर दर्ज हुई एफआईआर, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, मुसीबत में अभिनेता
Ranveer Singh FIR: धुरंधर की धमाकेदार सफलता के बीच रणवीर सिंह एक बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। काफी समय से चला आ रहा कांतारा विवाद अब उनको कोर्ट तक लेकर जाएगा क्योंकि उनपे अब एफआईआर दर्ज हो गई है। जी हां, शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि सिंह ने पंजुर्ली/गुलिगा दैव को लेकर अभिनेता ने मजाक बनाया है।

इसके अलावा उनका कहना है कि रणवीर सिंह ने इसकी "अशिष्ट, हास्यास्पद और अपमानजनक तरीके से" नकल की और पवित्र चावुंडी दैव को चुड़ैल कहा था। रणवीर सिंह को लेकर ये नया विवाद सामने आया है लेकिन शिकायतकर्ताओं का कहना है कि अभिनेता ने उनकी धार्मिक भावनाओंतो आहत किया है।
क्या है पूरा मामला
अगर आपने फिल्म कांतारा देखी होगी तो उसमें एक देव दिखाए गए हैं। जो कि शोर मचाते हैं और गुस्से में उनको रौद्र रूप दिखता है। रणवीर सिंह ने कांतारा अभिनेता ऋषभ शेट्टी के सामने 'दैव' की नकल की थी जिसके बाद उनपर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था। अब इस पूरे मामले में उनपर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
बैंगलोर पुलिस ने मामला दर्ज किया है जो कि रणवीर सिंह को नई मुश्किलों की तरफ ले जाएगा। कहा जा रहा है कि अदालत के निर्देशों के बाद अभिनेता पर केस दर्ज किया गया है। केस करवाने वाले शख्स का कहना है कि वो चावुंडी दैवा के भक्त हैं, जो तटीय कर्नाटक के पारंपरिक भूता कोला अनुष्ठानों में पूजे जाने वाले एक पूजनीय संरक्षक देवता हैं और उनके कुलदेवी भी हैं। देखने वाली बात होगी कि रणवीर सिंह का रिएक्शन इसपर कब सामने आता है।
वर्कफ्रंट
इस वक्त अभिनेता अपनी सफलता को एंजॉय कर रहे हैं और धुरंधर को लेकर हर तरफ बात हो रही है। आने वाले समय में रणवीर सिंह धुरंधर 2 और प्रलय जैसी फिल्मों के साथ धमाका करने वाले हैं। धुरंधर 2 का इंतजार लोग काफी बेसब्री से कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications










