अभिनेता सलमान खान पर मारपीट का मुकदमा दर्ज

आपको बता दें कि 24 अगस्त को अभिनेता सलमान खान अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए कानपुर आये हुए थे। इस दौरान देश में अन्ना आंदोलन पूरे शबाब पर था। अन्ना के समर्थक पूर्व आईआईटी छात्र और जन राज्य पार्टी के महासचिव ओमेन्द्र भारद्वाज ने सलमान से भेंट करके उन्हें अन्ना टोपी पहनानी चाही। उनकी कोशिश थी लोग सलमान को सुनते हैं इसलिए भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में उन्हें भी शामिल होना चाहिए, जिस पर सलमान भड़क गये।
सलमान को गुस्सा होते देख उनके बॉडीगार्ड ने ओमेन्द्र की धुनाई कर दी। इसके बाद ओमेन्द्र ने सलमान और उनके बॉडीगार्ड सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत की लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके बाद ओमेन्द्र ने कोर्ट में इस्तगासा दायर किया। चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट पीयूष पाण्डे के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया। जांच अधिकारी अनुप यादव ने बताया कि सलमान और उनके बॉडीगार्ड के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications











